फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मंजिल भवन के कमरे में मिली घर के बाहर से लापता हुई मासूम की लाश, आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग पर अड़ी भीड़

Mon, 21 Dec 2020 01:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी से दिन के समय लापता हुई मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मासूम की लाश घर से सौ मीटर की दूरी पर बने तीन मंजिले भवन के एक कमरे में मिली। गले में रस्सी पड़ी थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और घर के बाहर खड़ी कार को तोड़ डाला। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। यह दोनों इसी कमरे में किराये पर रहते हैं।

यह भी पढ़ें : हरिद्वार में मासूम की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका, दो हिरासत में
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की नौ साल की बेटी रविवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। करीब तीन बजे वह लापता हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास में खोजने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो परिवार के लोग मायापुर चौकी पहुंचे और बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी दी। सूचना पर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। किसी भी सीसीटीवी की फुटेज में मासूम नहीं दिखी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि किसी भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मासूम नहीं दिखी तो उसकी आसपास के घरों में तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि रात करीब दस बजे मासूम के घर से सौ मीटर की दूरी पर तीन मंजिल भवन के सबसे ऊपर एक कमरे में मृत मिली। उसके गले में रस्सी थी। कमरे में दो युवक मौजूद थे। दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि यह घर किसी व्यापारी ने एक साल पहले खरीदा था और दोनों युवक किराये पर रहते हैं।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
मासूम के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। मासूम का शव मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
रविवार रात करीब दस बजे जब मासूम की लाश मिली तो आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। भीड़ ने घर के बाहर खड़ी कार को तोड़ डाला। पुलिस को लेकर लोगों में गुस्सा था और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहा है और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। लोग आरोपियों को मौके पर सजा देने की मांग करने लगे। इस बात को लेकर पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें