फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2021: हरिद्वार पहुंचे इस संन्यासी की उम्र 55 साल, लंबाई 18 इंच और वजन 18 किलो, तस्वीरों में देखें

Sun, 07 Mar 2021 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
संत रामनारायण गिरि - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के झांसी के 55 साल के संत रामनारायण गिरि की लंबाई मात्र 18 इंच 18 सेमी है। इनका वजन भी मात्र 18 किलो है। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े से जुड़े रामनारायण के हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पहुंचते ही उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई सेल्फी लेने लगा तो कोई आशीर्वाद मांगने लगा। संत रामानारायण गिरि की कद काठी ही उनकी अलग पहचान बन गई है। मूल रूप से झांसी निवासी रामनारायण 15 साल की उम्र में अनाथ हो गए थे। सिर से माता-पिता का साया उठने के बाद जूना अखाड़े से जुड़ गए। वहीं से संत रामनारायण गिरि के रूप में उनको पहचान मिली। वे अब तक उज्जैन, नासिक, प्रयागराज और हरिद्वार के 12 कुंभ देख चुके हैं। हरिद्वार कुंभ में 11 मार्च महाशिवरात्रि पर्व के शाही स्नान के लिए वे बलिया यूपी से आएं हैं। संत रामनारायण हरकी पैड़ी पहुंचे तो उन्हें देखने लोगों का तांता लग गया। वो व्हीलचेयर पर बैठे थे और उनका सहयोगी उनको हरकी पैड़ी के दर्शन करा रहा था। संत को देखते ही आसपास श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। 

हरिद्वार कुंभ 2021ः कुंभनगरी में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने स्नान करके उठाई कांवड़, तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
संत रामनारायण गिरि - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में कुंभ के साथ अब शारदीय कांवड़ यात्रा की पूरी रौनक है। शनिवार को बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के शिवभक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी समेत भी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

3 of 5
संत रामनारायण गिरि - फोटो : अमर उजाला
शिवभक्तों ने गंगा स्नान के बाद कांवड़ उठाई और अपने अपने जिलों के लिए रवाना हुए। महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों में गंगाजल चढ़ाया जाना है। लगातार तीन दिन तक पेशवाइयों की धूम के बाद तीर्थनगरी में शनिवार को कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

4 of 5
संत रामनारायण गिरि - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात से ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों से श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह होते ही कांवड़ यात्रियों ने कांवड़ उठाई और अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। यह क्रम सुबह से शाम तक जारी था। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सबसे ज्यादा कांवड़ियों की वापस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
यह मार्ग बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठा। हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों के साथ ही अपर रोड पर दिनभर पैर रखने की भी जगह नहीं मिली। इस दौरान पुलिस को हरकी पैड़ी की तरफ जाने वाले अपर रोड को बंद करना पड़ा। वाहनों को दूसरे मार्ग से भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें