फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2021: शाही अंदाज में निकली निरंजनी अखाड़े की पेशवाई को देखने उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें अद्भुत छटा...

Wed, 03 Mar 2021 08:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी और आनंद अखाड़े की भव्य पेशवाई निकलने के साथ ही बुधवार को हरिद्वार महाकुंभ का विधिवत आगाज हो गया। इस दौरान पेशवाई के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर जनसैलाब उमड़ा पड़ा। दोनों अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वरों और संतों पर हेलीकॉप्टर और घरों की छतों से फूलों की बारिश हुई।

दर्शकों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर संतों का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में शिव तांडव नृत्य, महिला बैंड, ऊंट, हाथी और शाही सिंहासन पर सवार संतों की झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर में घूमने के बाद पेशवाई शाम छह बजे श्री निरंजनी अखाड़े की स्थायी छावनी पहुंची।

एसएमजेएन पीजी कॉलेज से सुबह करीब सवा दस बजे पेशवाई का शुभारंभ हुआ। इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अखाड़े के संतों के साथ पूजा-अर्चना की। इष्टदेव के पूजन के साथ बैंड बाजों की धुन, शिव तांडव नृत्य और डमरुओं की थाप से कॉलेज परिसर गूंज उठा।

प्रसाद ग्रहण करने के बाद हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पेशवाई निकली। गोविंदपुरी कॉलोनी से मुख्य मार्ग पर चंद्राचार्य चौक तक लंबी पेशवाई में संतों की झांकियां शामिल थीं। सबसे आगे ऊंट, घोड़े और हाथी चल रहे थे। अलग-अलग 25 बैंड ने पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

2 of 7
हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
श्री निरंजनी अखाड़े के आचार्य मंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि, आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि ने अपने-अपने अखाड़ों का नेतृत्व किया। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी रथ में सवार थीं। पूर्व निर्धारित रूट पर पेशवाई के पहुंचने से पहले ही दर्शकों की भीड़ जमा हो गई। सड़क के दोनों तरफ, डिवाइडर और घरों की छतों पर हर उम्र लोग शोभायात्रा देखने उमड़े।
विज्ञापन

3 of 7
हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
दर्शकों की सड़क पर लंबी कतार लगी रही। शोभायात्रा पहुंचने पर किसी ने फूल बरसाए तो किसी ने संतों का आशीर्वाद लिया। हेलीकॉप्टर और ग्लाइडर से भी जगह-जगह फूलों की बारिश हुई। पूरे दिन शहर के निर्धारित रूट से होकर पेशवाई शाम करीब छह बजे श्री निरंजनी अखाड़े की छावनी में पहुंची।

4 of 7
हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महामंडलेश्वर संतोषी माता, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, महामंडलेश्वर विद्यानानंद गिरि, महामंडलेश्वर सोमेश्वरानंद गिरि, मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी संजय गुुंज्याल, डीएम सी रविशंकर, एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

5 of 7
हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पेशवाई में स्प्रे कोल्ड फायर शो (तेज आवाज के साथ आर्टिफिशियल फूल फेंकने वाली तोप) दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। मुजफ्फरनगर से आई तोप पेशवाई के साथ चल रही थी। बीच-बीच में इससे तेज आवाज के साथ आर्टिफिशियल फूल छोड़ गए। तोप संचालक आरिफ ने बताया कि इसमें आर्टिफिशियल प्लास्टिक के फूल फोड़े जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पेशवाई में श्री निरंजनी अखाड़े के नागा संन्यासियों की टोली दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। नागा संन्यासियों के हर-हर महादेव के जयकारों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। हाथों में त्रिशूल-डमरू, गले में फूलों और रुद्राक्ष की मालाएं पहने नागा संन्यासियों की टोली पेशवाई में संतों के आगे चल रही थी। नागा संन्यासियों को देखने के लिए दर्शक उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
श्री निरंजनी और आनंद अखाड़ा की पेशवाई का कनखल स्थित हरेराम आश्रम के पास जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि के नेतृत्व में स्वागत हुआ। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, कोठारी महंत दामोदर दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत निर्मलदास, स्वामी ब्रह्स्वरूप ब्रह्मचारी, महंत बलवंत सिंह, श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह, महंत जसविंदर सिंह, महंत अमनदीप सिंह, महंत रविंद्रपुरी, मुखिया महंत भगतराम, जगतार मुनि, श्रीमहंत राजेंद्रदास, श्रीमहंत महंत धर्मदास, श्रीमहंत रामकिशनदास, महंत रामदास, महंत रामजीदास, महंत प्रहलाद दास, महंत राजेंद्र दास संतों ने भी पेशवाई का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें