फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2021: निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में संस्कृति के साथ बही देशभक्ति की बयार, अनोखे अंदाज में निकले कलाकार, तस्वीरें...

Wed, 03 Mar 2021 09:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में कलाकार - फोटो : अमर उजाला
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े की पेशवाई में पारंपरिक उत्तराखंडी नृत्य और देशभक्ति की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। मसकबीन और ढोल दमाऊ की थाप पर थिरकते कलाकारों को देख श्रद्धालु भी झूमने पर मजबूर हो गए। देशभक्ति की झांकी पर लहराता तिरंगा, फौजी पोशाक में सजे कलाकार और साथ में देशभक्ति के गीतों ने श्रद्धालुओं में जोश भर दिया।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी और श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े की पेशवाई में उत्तराखंड की अमिट संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। यही नहीं झांकियों के माध्यम से यह भी दिखाया गया तमाम विविधताओं के बावजूद देश एक है। अखाड़ों के महामंडलेश्वरों के रथों के बीच कुमाऊंनी और जौनसारी लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी गई। जब कलाकारों ने मसकबीन, ढोल और दमाऊ का साज छेड़ा तो सड़कों के किनारे खड़े श्रद्धालु भी उनके साथ थिरकने लगे।

महाकुंभ 2021: शाही अंदाज में निकली निरंजनी अखाड़े की पेशवाई को देखने उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें अद्भुत छटा...

युवाओं ने कलाकारों के साथ जमकर सेल्फी ली। दिल्ली की गणतंत्र दिवस की परेड की तर्ज पर निकाली गई जंग की मैदान की ओर कूच करते फौजियों की झांकी को भी लोगों ने खूब पसंद किया। महाराष्ट्र के नासिक से आए शिवराय और शिव तांडव म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों के झंडा और रस्सी के करतब देखरक श्रद्धालु हैरान गए।
विज्ञापन

2 of 5
हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में कलाकार - फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी के लोगों की ओर से पेशवाई पर की गई पुष्प वर्षा से सड़कें रंग-बिरंगी हो गईं। बुधवार को एसएमजेएन पीजी कॉलेज से पेशवाई शुरू हुई तो धर्मनगरी के लोगों ने गुलाब, गेंदे और विभिन्न प्रकार के फूल बरसा कर साधु-संतों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में कलाकार - फोटो : अमर उजाला
शहर के मुख्य चौराहों, गोविंदपुुरी के मुख्य द्वार, देशरक्षक तिराहे पर, चंद्राचार्य चौक, कनखल आदि क्षेत्र की सड़कें फूलों से ढकी नजर आईं। पेशवाई के गुजरने के बाद बच्चे एक दूसरे पर फूल फेंककर खेलते दिखे। 

4 of 5
हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में कलाकार - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा देखने के लिए उमड़ी भीड़ में संतों के स्वागत करने के साथ ही सेल्फी का जबर्दस्त क्रेज दिखा। सेल्फी लेने के लिए दर्शक सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर और ऊंचे स्थानों पर चढ़कर शोभायात्रा का इंतजार कर रहे थे। शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धीमी गति से शहर में घूमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में कलाकार - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही यात्रा दर्शकों के पास से गुजरी तो उन्होंने फूल बरसाने के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर बने रथों में सवार संतों के साथ दूर से सेल्फी ली। कइयों ने सगे संबंधियों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया पर लाइव होकर शोभायात्रा की झलक दिखाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें