चार लोगों की मौत के बाद घर पर मातम
- फोटो : अमर उजाला
चारों की मौत से हरिद्वार में उनके घर 96 वसंत विहार ज्वालापुर में मातम परसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। रिश्तेदार और कॉलोनी के लोग घटना के बाद से सहमे हुए हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि सुबह घर से निकले चारों बुजुर्ग फिर वापस ही नहीं पहुंचेंगे। घरों के आस-पास सन्नाटा पसरा है।