फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: देह व्यापार के लिए महिलाओं को बिहार से लाए पति-पत्नी, पड़ोसियों की मदद से ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 28 Aug 2022 08:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
देह व्यापार कराने वाले पकड़े गए आरोपी पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार में धकेलने के लिए लाई गई बिहार की चार महिलाओं को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और हरिद्वार की रानीपुर पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया है। महिलाएं बिहार से दिल्ली आई थीं और वहां से उन्हें सिडकुल में नौकरी दिलाने के लिए हरिद्वार भेजा गया था। पुलिस ने मौके से एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। 

दरिंदगी: किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया हैवान, दुष्कर्म के बाद चलती कार से धक्का मारकर फेंक दिया

पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं को पता चलने पर उन्होंने पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई थी। डायल 112 के माध्यम से रानीपुर पुलिस और एएचटीयू की टीम को किसी ने सूचना दी थी कि उनके बराबर में रहने वाली एक महिला ने बिहार की चार महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर यहां बुलाया है।

वह उनसे देह व्यापार कराना चाहती है। सूचना मिलते ही गैस प्लांट चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल, आरक्षी रवि चौहान और महिला उप निरीक्षक ज्योति नेगी के साथ मौके पर पहुंचे। यहां आस मोहम्मद उर्फ राजू कुरैशी निवासी दादूपुर, गोविंदपुर के मकान में छापा मारा। 
विज्ञापन

2 of 5
देह व्यापार कराने वाली आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
मकान में रवि कुमार निवासी गांव न्यू पटेल नगर मैदा मिल खलासी लाइन फाटक थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर और उसकी पत्नी सिमरन मिले। पुलिस को देखकर मकान के अंदर मौजूद चार महिलाएं बाहर बरामदे में आ गईं। महिलाओं के पास दो बच्चे भी थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि रवि और सिमरन उन्हें जबरदस्ती देह व्यापार में धकेलना चाह रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
देह व्यापार कराने वाला आरोपी व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को बुलाया था। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर आरोपी रवि और सिमरन को गिरफ्तार कर लिया। रेस्क्यू की गई एक महिला ने बताया कि वह दिल्ली में लाजपत नगर में किराये पर रह रही थी। पड़ोस में ही रहने वाली महिला ने सिडकुल की फैक्टरी में काम दिलवाने के नाम पर 20 अगस्त को रजनी उर्फ सिमरन से बात करवाई थी।
 

4 of 5
देह व्यापार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

इसके बाद वह उसे 21 अगस्त को हरिद्वार लेकर आई थी और उसे रजनी के यहां पर छोड़कर चली गई। वह 24 अगस्त को हरिद्वार पहुंचे थे। रजनी ने उन्हें तब से एक कमरे में बंद करके रखा हुआ था। तब से यहां पर रोजाना नए-नए लोग आकर उन्हें देख रहे थे। शनिवार की शाम को सिमरन ने कहा था कि आज दो लोग आएंगे और उन्हें नौकरी पर लेकर जाएंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्हाट्सएप(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे
पुलिस को मौके पर मिले मोबाइल में रेस्क्यू की गई महिलाओं के फोटो और व्हाट्सएप चैट भी मिली है। इससे उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेलने का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने महिलाओं के आने के बाद उनके फोटो मोबाइल में खींचकर कुछ लोगों को व्हाट्सएप भी किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें