अधजली लाश के केस का खुलासा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीमों ने करीब 400 वाहनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एएनपीआर कैमरों की मदद से एक सफेद कंटेनर ट्रक की पहचान की। जांच करते-करते टीम उधमसिंह नगर पहुंची जहां सीमा खातून की गुमशुदगी दर्ज थी। यहां सीमा के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में सामने आया कि सीमा को आखिरी बार मेहरुन्निशा (53), निवासी मझरा लक्ष्मीपुर, काशीपुर के साथ देखा गया था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने पूरी कहानी उगल दी।