इस वर्ष पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ने से जन्मोत्सव को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है, लेकिन ज्योतिषियों का कहना है कि बल, बुद्धि और शौर्य के प्रतीक श्री हनुमान का जन्म दिवस 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। पूर्णिमा का व्रत 18 अप्रैल और जन्मोत्सव कार्यक्रम 19 अप्रैल को मनाया जाना शास्त्र सम्मत है। वहीं, इस बार शुभ चित्रा नक्षत्र और त्रिपुष्कर योग में हनुमानजी का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा।