फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इन चमत्कारिक स्थानों पर आते जाते रहे हैं भगवान हनुमान, तस्वीरों में देखें...

Thu, 15 Mar 2018 07:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
hanuman in ramayana
हम आपको उत्तराखंड के ऐसे स्थानों के बारे में बता रहे हैं जहां हनुमानजी रामायण से लेकर महाभारत तक आते-जाते रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
hanuman mandir
उत्तराखंड के औली में हनुमान जी का एक छोटा सा मंदिर है। मान्यता है कि जब भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण मेघनाद से युद्ध करते हुए मूर्छित हो गए तो सुषेण वैद्य के कहने पर संजीवनी बूटी लेने उत्तराखंड आए। उस समय औली में कुछ समय हनुमान जी ने विश्राम किया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
dronagiri village
हनुमान जी लक्ष्मणजी के प्राण बचाने के लिए द्रोणगिरी पर्वत से संजीविनी बूटी ले गए थे। इस बात के लिए यहां के लोग हनुमान जी से अबतक नाराज हैं। जिस कारण यहां के लोग उनकी पूजा नहीं करते।

 

4 of 6
हनुमान - फोटो : hanuman
जोशीमठ का हनुमानजी से संबंध रामायण काल से है। यहां हनुमान जी ने कालनेमी राक्षस का वध किया था। कहा जाता है कि जब रावण को पता चला कि हनुमानजी द्रोणगिरी गए हैं संजीविनी बूटी के लिए तो उसने कालनेमि राक्षस को उनके पीछे भेज दिया। एक परी ने कालनेमी का भेद हनुमानजी को बता दिया जिसके बाद कालनेमी मारा गया। जोशीमठ में जहां कालनेमी मारा गया वहां कीचड़ और जल लाल रंग का दिखता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
dev prayag
देवप्रयाग का संबंध भी हनुमान जी से है। संगम के किनारे पर एक छोटी सी गुफा है जो श्री हनुमान गुफा के नाम से जानी जाती है। कहा जाता है कि यहां हनुमानजी आए थे और उन्होंने देवप्रयाग में पवित्र स्नान के बाद श्रीराम का ध्यान किया था। जहां हनुमानजी ने ध्यान लगाया था, उस चट्टान पर हनुमान जी की मूर्ति उभरी हुई है। सभी भक्त संगम में स्नान के बाद, हनुमान की पूजा अर्चना करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hanumanchatti badrinath
बद्रीनाथ से पांच किलोमीटर पूर्व में हनुमान चट्टी नामक सिद्धस्थली है। इसे हनुमानजी की तपस्थली माना जाता है। यहां मुख्य मार्ग पर ही उनका एक छोटा सा भव्य मंदिर है। मान्यता है कि जब भीम द्रौपदी के लिए कमल पुष्प लाने अलकापुरी जा रहे थे, तब भीम को हनुमान जी के दर्शन यहीं पर हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें