बाघ के हमले में घायल महिला को पानी पिलाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मानव-वन्यजीव संघर्ष में कई लोगों की मौत हुई है। पश्चिमी वृत्त के अंतर्गत आने वाले इलाके में 17 महीने में 26 लोगों की मौत हुई है। इसमें तेंदुओं के हमले में कई लोग मारे गए हैं। पश्चिमी वृत्त के अंतर्गत रामनगर, तराई पूर्वी, तराई केंद्रीय, हल्द्वानी और तराई पश्चिमी वन प्रभाग आता है। इन प्रभागों से जुड़े आबादी वाले इलाकों में भी मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं होती रही है। इसमें तेंदुआ, बाघ और हाथी के हमले में कई लोग हताहत होते हैं। पश्चिमी वृत्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2019-20 में वन्यजीव हमले की 29 घटनाएं हुई, इसमें 14 लोगों की मौत हुई। इस साल अप्रैल से अगस्त तक ही 17 घटना हो चुकी है, इसमें 12 लोगों की मौत हुई है।