फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! अगले 24 घंटे संभलकर रहें, छह जिलों में तेज बारिश-अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

Sat, 28 Apr 2018 07:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
rain
उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने वाला है। विभाग ने अगले 24 घंटे तेज बारिश और अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
rain in dehradun
राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में आज बारिश का अनुमान है। जबकि, छह जिलों में तेज बारिश के साथ अंधड़ चलने और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

3 of 5
hailstorm
हालांकि, बारिश के बावजूद तापमान में बहुत ज्यादा कमी नहीं आएगी। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
 

4 of 5
rain in dehradun
इन इलाकों में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। जबकि, पिथौरागढ़, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में अपेक्षाकृत तेज बारिश के साथ अंधड़ चलने और ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rain in dehradun
शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, जो शुक्रवार को करीब 37 डिग्री था। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को हल्की वर्षा का अनुमान है। अधिकांश क्षेत्रों में एक से दो दौर की बारिश हो सकती है। शाम तक ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ होने लगेगा। रविवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें