rain in dehradun
विभागीय बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बेहद हल्की बारिश हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है। वहीं, चकराता, मसूरी, नई टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में तेज बौछार व ओले पड़ने की संभावना है।