मौसम ने करवट बदली है। इसके चलते मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिन घंटे ओलावृष्टि की संभावना जताई है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार को भी हल्के बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ओले गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है। बुधवार सुबह से ही मौसम में नरमी आ गई है। वही चारों धामों में भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।