हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय गौरव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इस दौरान इतना जोरदार जश्न मनाया गया कि हाईवे ही जाम हो गया।
विज्ञापन
PICS: गुरुकुल के छात्रसंघ चुनाव से हाईवे हुआ जाम
2 of 7
गुरुकुल कांगड़ी विवि के चुनाव में विजयी हुए प्रत्याशी के सिहंद्वार चौक पर जश्न मनाते के दौरान हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर जाम जैसी स्थित पैदा हो गई।
विज्ञापन
PICS: गुरुकुल के छात्रसंघ चुनाव से हाईवे हुआ जाम
3 of 7
परिणामों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पीसी जोशी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गौरव कुमार ने 1041 मत हासिल कर जीत अपने नाम कर ली। नितिन कुमार 371 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। उपाध्यक्ष के लिए सत्यम शर्मा ने सबसे अधिक 1173 मत लेकर जीत दर्ज की।
PICS: गुरुकुल के छात्रसंघ चुनाव से हाईवे हुआ जाम
4 of 7
संजीव त्रिपाठी 1092 मत लेकर दूसरा स्थान पर रहे। सचिव पद के लिए मनोज कुमार मीणा ने 1091 मत लेकर जीत हासिल की। शुभम केशरवानी को 916 मत मिले। सहसचिव पद पर 1333 मत लेकर फतह शर्मा ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन
PICS: गुरुकुल के छात्रसंघ चुनाव से हाईवे हुआ जाम
5 of 7
पुनीत नायक को 871 मतों के साथ दूसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद के लिए बृजेश कुमार ने 1270 मत लेकर विजय हासिल की। जबकि 596 मतों के साथ निशांत कुमार को दूसरा मुकाम मिला।
विज्ञापन
PICS: गुरुकुल के छात्रसंघ चुनाव से हाईवे हुआ जाम
6 of 7
परिणामों की घोषणा और शपथ के बाद जब नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य जैसे ही गेट नंबर पांच के बाहर आए तो छात्रों की भीड़ ने विजेताओं को कंधों पर उठा लिया। छात्रों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। जुलूस की शक्ल में भीड़ ढोल के साथ श्रद्घानंद द्वार से होते हुए सिंह द्वार तक पहुंचे।