फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरेज सेक्टर में शहीद हुए जांबाज का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो हाथ में तिरंगा लिए उमड़ा हुजूम

Thu, 09 Aug 2018 08:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
hameer singh - फोटो : amar ujala
गुरेज सेक्टर में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर का पार्थिव शरीर बुधवार की शाम ऋषिकेश के गुमानीवाला पहुंचा तो हाथ में तिरंगा लिए भीड़ उमड़ पड़ी। शहदी के अंतिम दर्शनों के लिए लोग भारी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 6
hameer singh
जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा गुरेज सैक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए उत्तरकाशी के लाल राइफलमैन हमीर सिंह पोखरियाल की अंत्येष्टि अब उत्तरकाशी के बजाय हरिद्वार में ही होगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
hameer singh
विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के संरक्षक मेजर(सेनि) आरएस जमनाल एवं अध्यक्ष मुरारी सिंह पोखरियाल ने बताया कि शहीद के परिजन शहीद की अंत्येष्टि उत्तरकाशी में ही करना चाहते थे। किंतु शहीद की गर्भवती पत्नी पूजा की स्थिति और चिकित्सकों की सलाह के बाद उत्तरकाशी में अंत्येष्टि की योजना स्थगित करनी पड़ी।
 

4 of 6
hameer singh
शहीद का पार्थिव शरीर देरी से घर पहुंचने की स्थिति में अब बृहस्पतिवार को हरिद्वार में ही शहीद की अंत्येष्टि की जाएगी। शहीद के पैतृक गांव पोखरियालगांव से शहीद के वृद्ध दादा-दादी, चाचा-चाची सहित सभी परिजन अपने बहादुर लाडले के अंतिम दर्शन के लिए गुमानीवाला ऋषिकेश पहुंच गए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
hameer singh
उत्तरकाशी से पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष तथा सोल्जर बोर्ड के प्रतिनिधि भी शहीद की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए ऋषिकेश पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hameer singh
बेटे की शहादत की खबर पाकर अमरनाथ यात्रा में तैनात एसएसबी के सूबेदार जयेंद्र सिंह पोखरियाल ने बुधवार सुबह गुमानीवाला ऋषिकेश स्थित अपने घर पहुंचकर शहीद की पत्नी की स्थिति को देखकर यह निर्णय लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें