सहस्त्रधारा रोड में मॉल के पास मंगलवार दोपहर गुलदार घर में घुस गया। तस्वीरें देखकर आंखे नहीं हटेंगी...
विज्ञापन
2 of 7
guldar
पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका। जो क्षेत्र में एक से दूसरे घर में जा घुसा। गुलदार को पकड़ने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया, लेकिन शाम पांच बजे गुलदार पास की झाड़ियों की ओर भाग निकला।
वीडिया देखें...
विज्ञापन
3 of 7
guldar
डीएफओ मसूरी वन प्रभाग कहकशा नसीम ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है। वही पुलिस, मसूरी वन प्रभाग और राजाजी राष्ट्रीय पार्क की टीम रेस्क्यू में लगी है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलदार के आबादी में आने से उन्हें जान माल का खतरा बना है। स्थानीय संगीता देवी व निर्माला ने कहा कि गुलदार से खासकर महिलाओं और बच्चों को खतरा बना हुआ है।
4 of 7
guldar
केवल विहार में गुलदार एक घर के पास दिखाई दिया, इसकी सूचना आस पास के लोगों को लगते ही बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मसूरी वन प्रभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
5 of 7
guldar
पुलिस और फिर कुछ देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची इस बीच गुलदार बाउंड्रीवाल को फांदता हुआ एसके शर्मा के घर की बाउंड्रीवाल के भीतर जा घुसा। वही लोग छतों पर चढ़कर गुलदार पर नजर बनाए रखे रहे। गुलदार घर की ओर आता देख एक महिला चिल्लाती हुई घर से बाहर निकल आई।
विज्ञापन
6 of 7
guldar
दोपहर तीन बजे गुलदार एसके शर्मा के घर की बाउंड्रीवाल के भीतर दुबका रहा, गुलदार की पूछ और पीछे का हिस्सा दिखाई दिया, लोगों की भीड़ को देखकर गुलदार सहमा नजर आया। इस बीच गुलदार को पकड़ने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, लेकिन काफी देर बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची।
शाम चार बजे शाम चार बजे राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम मौंके पर पहुंची। टीम इससे पहले की गुलदार को बेहोश कर उसे पकड़ने का प्रयास करती कुछ देर बार गुलदार बाउंड्रीवाल को फांदकर भाग निकला। शाम पांच बजे पुलिस, मसूरी वन प्रभाग के रेंज अधिकारी सुभाष शर्मा, एसडीओ केपी वर्मा एवं राजाजी राष्ट्रीय पार्क की रेस्क्यू टीम गुलदार की ढूंढ खोज में जुटी रही।