फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने रिजॉर्ट में घुसकर की तोड़फोड़, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, तस्वीरों में देखें

Thu, 05 Mar 2020 12:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के नैनीताल में रामनगर के मोहान क्षेत्र में हाथियों का झुंड तड़के एक रिजॉर्ट में घुस गया। हाथियों ने रिजॉर्ट के कमरों में तोड़फोड़ की। इस दौरान वहां कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। 
विज्ञापन

2 of 5
हाथियों ने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
मोहान में कॉर्बेट जंगल इन के नाम से रिजॉर्ट है। इसमें बुधवार तड़के 3:30 बजे से चार बजे तक हाथियों का झुंड घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 18 से अधिक हाथियों ने रिजॉर्ट में जमकर उत्पात मचाया। 
विज्ञापन

3 of 5
हाथियों ने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
हाथियों ने सभी कमरों में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। गनीमत रही कि उस वक्त रिजॉर्ट में कोई पर्यटक नहीं था। रिजॉर्ट के कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। 

4 of 5
हाथियों ने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर शोर मचाया, तब जाकर हाथी जंगल की ओर चले गए। कर्मचारियों ने कहा कि वन विभाग को तत्काल सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथियों ने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
वन कर्मी तब पहुंचे तब हाथियों का झुंड जा चुका था। रिजॉर्ट संचालक अशोक खुल्बे ने बताया कि हाथियों ने करीब दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें