फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक सड़क के पास पहुंचा 18 से ज्यादा हाथियों का झुंड, देखकर लोगों के उड़े होश, हाईवे रहा जाम, तस्वीरें...

Mon, 15 Jun 2020 11:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण आबादी क्षेत्र में वन्य जीवों का आवागमन ज्यादा बढ़ गया है। सोमवार को हरिद्वार में 18 से ज्यादा हाथियों का झुंड सड़क पार कर पुल के पास पहुंच गया। तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को हाथियों का झुंड चंडीघाट पुल के पास पहुंच गया। सड़क पार कर जब हाथी इतनी बड़ी संख्या में पुल की तरफ जाते दिखे वहां लोगों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हाथी जंगल की तरफ नदी में नहाते भी दिखे। बताया जा रहा है कि झुंड में 18 से ज्यादा हाथी शामिल थे। जैसे ही लोगों ने हाथियों को देखा इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हाथी सड़क की तरफ वापस न आएं इसके लिए अधिकारियों ने हाईवे पर आजावाही को कुछ देर के लिए रोक दिया और सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया। इसके चलते वहां कुछ देर जाम भी लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अधिकारियों ने तमाम प्रयासों के बाद हाथियों को वापस जंगल की तरफ भिजवाया। अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है गर्मी के कारण हाथी नदी की तरफ जाने के लिए हाईवे पर आए होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें