अगर आपने भी समुह ग का फॉर्म भरा है तो ध्यान दें, आयोग ने परीक्षा को लेकर कुछ बदलाव किया है। यहां जानिए...
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस
- फोटो : file photo
समूह ‘ग’ श्रेणी के रिक्त पदों की भर्ती में अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा कराने में संबंधित विभागों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। जिससे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खुद ही शारीरिक टेस्ट कराने का फैसला लिया है। इसमें पुलिस विभाग की मदद ली जाएगी। लेकिन शारीरिक टेस्ट की निगरानी आयोग की ओर से कमेटी गठित कर की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
fire brigade
चयन आयोग को आबकारी, सचिवालय सुरक्षा दल, परिवहन, अग्निशमन, वन विभाग आदि विभागों की ओर से सैकड़ों रिक्त पदों की भर्ती के लिए अधियाचन मिले हैं। इन पदों की भर्ती में पहले अभ्यर्थियों का शारीरिक टेस्ट होगा। जिसके बाद लिखित परीक्षा ली जाएगी।
4 of 5
sssc uttarakhand
भर्ती प्रक्रिया में काफी समय लगने से आयोग ने संबंधित विभागों को शारीरिक टेस्ट स्वयं लेने के कहा था। लेकिन विभागों ने साफ मना कर दिया है। चयन आयोग की बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि विभागों के इनकार करने से आयोग ही शारीरिक टेस्ट लेगा। इसमें पुलिस विभाग का सहयोग लिया जाएगा। शारीरिक टेस्ट कराने में पुलिस विभाग का जो खर्च आएगा। उसे आयोग की तरफ से वहन किया जाएगा।
समूह ‘ग’ श्रेणी के कई पदों में शारीरिक टेस्ट अनिवार्य है। आयोग ने संबंधित विभागों को अपने स्तर पर शारीरिक टेस्ट कराने को पत्र लिखा था। लेकिन विभागों की ओर से इनकार करने पर आयोग खुद ही शारीरिक टेस्ट लेगा। इसके लिए पुलिस विभाग का सहयोग लिया जाएगा। शारीरिक टेस्ट की मॉनीटरिंग के लिए आयोग की ओर से गठित कमेटी करेगी।
-संतोष बड़ोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग