फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बीच बरातियों संग दुल्हनिया लेने पहुंचे दूल्हे राजा, हसीन वादियों में लिए सात फेरे

Sat, 14 Dec 2019 09:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले में बारिश और बर्फबारी ने शादी समारोह में भी खलल डाल दिया। लेकिन ये शादी चर्चा का विषय बनी रही। घाट विकास खंड के रामणी गांव में सड़क पर बर्फ जमने के कारण दूल्हे को बरातियों के साथ बर्फबारी के बीच पैदल ही दुल्हन लेने जाना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रामणी गांव के राजेंद्र सिंह नेगी की शादी विकास खंड के चरबंग गांव की शोभा के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को बरात ने चरबंग गांव जाना था। लेकिन घाट-रामणी सड़क पर बर्फ जमने के कारण बरात सिर्फ चार किलोमीटर तक ही वाहन से जा सकी। इसके बाद 16 किलोमीटर की दूरी दूल्हे ने कभी घोड़ी तो कभी पैदल चलकर तय की।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ढोल दमाऊ के साथ बर्फ में पैदल चलकर दूल्हा बरातियों संग दुल्हन को लेने चरबंग गांव पहुंचा तो हर कोई देखता रह गया। बर्फबारी के बीच ही राजेंद्र और शोभा की शादी की रश्में संपन्न हुई। बर्फबारी के बीच ही दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रह है। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उधर, क्षेत्र में दिनभर रही बर्फबारी से बरातियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश व बर्फबारी से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जिले के लगभग 135 गांव बर्फ के आगोश में समा गए हैं। बर्फबारी से निजमूला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी, पगना, गैरसैंण के दिवालीखाल, भराड़ीसैंण, पोरवाड़ी गांव के साथ ही 25 अन्य गांवों में शुक्रवार को विद्युत सप्लाई ठप पड़ गई है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गोपेश्वर, जोशीमठ, पीपलकोटी, घाट और पोखरी क्षेत्र में भी दिनभर बिजली की आंखमिचौली जारी रही। चमोली-मंडल-ऊखीमठ, जोशीमठ-औली, जोशीमठ-मलारी, बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे, घाट-रामणी और गैरसैंण-दिवालीखाल सड़क अवरुद्ध हो गई हैं। बदरीनाथ धाम में छह फीट, हेमकुंड साहिब में सात फीट और औली में डेढ़ फीट बर्फ जम गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
निजमूला घाटी के पाणा, ईराणी और झींझी गांवों में पेयजल लाइनों का पानी भी नलों पर जम जाने से ग्रामीणों के सम्मुख पानी का संकट बना हुआ है। ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी ने बताया कि ग्रामीण बर्फ को गर्म कर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि राजस्व और तहसील अधिकारियों को लगातार ग्रामीणों के संपर्क में रहने के निर्देश जिला प्रशासन की ओर से दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
औली और गौरसों बुग्याल में दो दिनों से जमकर बर्फबारी हो रही है। जिससे पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। औली में बर्फबारी के बीच शुक्रवार को भी पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा। जोशीमठ-औली सड़क पर कवांण बैंड से ही बर्फ जमी हुई है। जिससे औली तक वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें