फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरों से पहले यहां दुल्हा-दुल्हन ने किया कुछ ऐसा कि सब रह गए हैरान

Sun, 28 Jan 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 9
marriage line
विवाह समारोह में जैसे ही सात फेरे लेने का समय आया, तभी दुल्हें और दुल्हन ने ऐसा संकल्प लिया जो मिसाल बन गया।
विज्ञापन

2 of 9
marriage
दुल्हा और दुल्हन के द्वारा ली गई इस शपथ का हर किसी ने सम्मान किया। आगे पढ़िए क्या थी यह शपथ..
विज्ञापन

3 of 9
vote - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर द्वाराहाट के खलना गांव में विवाह समारोह के दौरान ही मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। फेरों से पहले वर-वधू ने यह पहल की।

4 of 9
marriage
खलना में वर-वधू ने फेरों से पहले शत-प्रतिशत मतदान और स्वच्छता की शपथ दिलाई। खलना निवासी जीवन सिंह की पुत्री बीना का विवाह सलालखोला निवासी पान सिंह पुत्र हिमांशु से था।
विज्ञापन

5 of 9
marriage
प्रधानाध्यापक जगदीश तिवारी और बीएलओ भगवती देवी की पहल पर समस्त ग्रामीणों ने विवाह स्थल पर ही मतदाता दिवस मनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर हरिवंश सिंह, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 9
marriage
रानीखेत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में छात्र-छात्राओं ने स्वरचित गीतों के माध्यम से वोट का महत्व बताया। इतिहास विभाग के प्रभारी स्वीप कार्यक्रम अधिकारी डा. महिराज माहरा ने मतदान को हर व्यक्ति के लिए जरूरी बताया। प्राचार्य डा. चंद्र राम ने सभी को मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई।
विज्ञापन

7 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
जीजीआईसी द्वारा, आदर्श इंटर कालेज सुरईखेत में भी मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मतदाता दिवस पर एमडी तिवारी हाइस्कूल दैरी के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य नवीन मैनाली, उमेश पांडे, नवीन तिवारी, आनंद सिंह आदि ने रैली का नेतृत्व किया।

8 of 9
मतदाता
जीआईसी बटुलिया में भी मतदाता दिवस पर बच्चों को शपथ दिलाई गई। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान को जरूरी बताया गया। निबंध, चित्रकाल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। स्वीप प्रभारी जेपी तिवारी ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

9 of 9
VOTE
पीजी कालेज द्वाराहाट में भी स्वीप इकाई और एनएसएस ने संयुक्त रूप से मतदाता दिवस मनाया। प्राचार्य डा. प्रेम प्रकाश ने मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें