फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप में पहुंचते ही घरातियों ने दुल्हे की जमकर कर दी धुनाई, वजह जान हैरानी में पड़े सब, तस्वीरें...

Mon, 26 Nov 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हे की पिटाई
दूसरी शादी रचाने जा रहे पीएसी जवान को पुलिस के सामने ही घरातियों ने जमकर पीट डाला। नगर के एक होटल में चल रहे शादी समारोह में ठीक फेरों से पहले जब पहली पत्नी पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। इस दौरान दुल्हन की मां बेहोश हो गई। मल्लीताल कोतवाली में दूल्हे के दुल्हन पक्ष को शादी का खर्चा लौटाने की बात कहने पर समझौता हो गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दुल्हे की पिटाई
 नगर के एक होटल में शनिवार को पीएसी में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात जवान की शादी हो रही थी। फेरों से ठीक पहले रुद्रपुर निवासी महिला आ धमकी। महिला ने आरोप लगाया कि पहले पति से तलाक के बाद अक्तूबर में पीएसी जवान उससे लव मैरिज कर चुका है। 
विज्ञापन

3 of 5
दुल्हे की पिटाई
अब जवान उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा है। महिला ने हंगामा कर बताया कि जवान नैनीताल में अपने भाई की शादी का बहाना बनाकर यहां आया है। इसी बीच, मल्लीताल थाने के एसएसआई बीसी मासीवाल, एसआई दीपक बिष्ट, आईजी ऑफिस में तैनात सिपाही गणेश बिष्ट मौके पर पहुंच गए। 

4 of 5
दुल्हे की पिटाई
हंगामा देखकर दुल्हन की मां बेहोश हो गई। घंटों तक मल्लीताल पुलिस मौके पर प्रकरण को रफा-दफा कराने का प्रयास करती रही लेकिन हल नहीं निकला। इसके बाद पुलिस दूल्हे को लेकर मल्लीताल कोतवाली जाने लगी। इससे गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को जमकर पीट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुल्हे की पिटाई
अपनी अभिरक्षा में भी पुलिस दूल्हे को नहीं बचा पाई। मल्लीताल पुलिस ने बताया कि बाद में पीएसी जवान को थाने लाया गया था। बाद में दूल्हा पक्ष शादी में हुआ खर्च दुल्हन पक्ष को देने को तैयार हो गया। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें