फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बीच चार किलोमीटर पैदल चली बरात, छाता लेकर दुल्हनिया लेने पहुंचे दूल्हे राजा, देखिए...

Thu, 30 Jan 2020 02:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में बुधवार को हुई भारी बर्फबारी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई। वसंत पंचमी पर्व पर चमोली में कई जगहों पर शादी समारोह आयोजित किया गया था। बर्फबारी नहीं रुकी तो दूल्हे राजा बर्फ के बीच ही दुल्हनिया लेने पहुंच गए। इस दौरान बरात चार किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हन के घर पहुंची। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घाट विकास खंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी में ही शादी की रश्में संपन्न हुई। बर्फबारी से ग्रामीणों की दुश्वारियां तो बढ़ जाती हैं, लेकिन ग्रामीण विकट भौगोलिक परिस्थितियों में भी अपनी परेशानियों को भूलकर उत्साह के साथ धार्मिक और शादी समारोह का आयोजन करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चमोली जिले में दो दिनों तक हुई बारिश और बर्फबारी के बाद सभी जगह बर्फ की मोदी चादर बिछी है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, लाल माटी, ईराणी, पाणा, झींझी के साथ ही नीती और माणा घाटी बर्फ से लकदक है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम में करीब दस फीट और हेमकुंड साहिब में 13 फीट तक बर्फ जम गई है। करीब 140 गांव बर्फ में कैद हो गए हैं। आम रास्ते, पेयजल स्रोत और खेत-खलियान बर्फ से ढक गए हैं। बारिश और बर्फबारी थमने के बाद भी कड़ाके की ठंड से लोगों को निजात नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब परिसर में लगभग 13 फीट बर्फ है और घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक छह किलोमीटर का आस्था पथ भी बर्फ से ढका है। हर साल बर्फ को हटाने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन सेना के जवानों की मदद लेता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें