फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस यूनिवर्सिटी में शुरु होंगे इंजीनियरिंग के पांच नए कोर्स, मिलेगी खास सुविधा

Tue, 25 Jul 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
अगर आप इंजीन‌ियर‌िंग करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके ल‌िए खास खबर है। इस यून‌िवर्स‌िटी में ड‌िप्लोमा इंजीन‌ियर‌िंग के पांच नए कोर्स शुरु होने जा रहे हैं। आप अपनी पसंद के ह‌िसाब से एडम‌िशन ले सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
mechanical engineering
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने इस सत्र से डिप्लोमा इंजीनियरिंग के पांच कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से विवि परिसर में स्थापित अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो - फोटो : demo pic
यह कोर्स यूनिवर्सिटी के देहरादून और भीमताल परिसर में शुरू होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग जगत की नई आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेडी टू इंडस्ट्री इंजीनियर तैयार करने के लिए विवि में टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है। 

4 of 7
डेमो - फोटो : demo pic
इन प्रयोगशालाओं में उद्योगों जैसा माहौल बनाकर वहां प्रयोग में लाई जाने वाली नई तकनीकों का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है, ताकि परिसर से प्लेसमेंट होने के बाद युवाओं को उद्योगों में जाकर दुबारा नई तकनीकें न सीखनी पड़ें। 
विज्ञापन

5 of 7
क‌िताबें - फोटो : अमर उजाला
ऐसे छात्र उद्योगों में पहले दिन से ही काम शुरू कर सकते हैं। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को टाटा की लैब्स में ट्रेनिंग की सुविधा दी जाएगी। विवि में पहली बार डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स की शुरुआत की गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
BOOKS
इस सत्र में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह डिप्लोमा कोर्स तीन वर्ष की अवधि के होंगे और हाई स्कूल की मैरिट के आधार पर इनमें प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी - फोटो : Source
ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने बताया कि विवि की नीतियों के अनुरूप डिप्लोमा इंजीनियरिंग में भी उत्तराखंड के छात्रों को शैक्षणिक शुल्क में 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें