इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण 27 जुलाई 2018 को पड़ेगा। इससे पहले 31 जनवरी 2018 को साल का पहला पूर्ण चन्द्रग्रहण दिखाई दिया था।
विज्ञापन
2 of 6
Lunar eclipse
27 जुलाई को 2018 का दूसरा चंद्रग्रहण पड़ेगा। ज्योतिष गणना के लिहाज से ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जा सकते हैं क्योंकि ग्रहण का अशुभ असर हमारे जीवन पर पड़ता है। साल 2018 में कितने ग्रहण पड़ेंगे और इसका हमारे जीवन पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
चंद्रग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
साल 2018 का पहला चन्द्रग्रहण 31 जनवरी को हुआ था जो भारत में दिखाई दिया था। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण था। यह चन्द्र ग्रहण अपने तीनों रूपों में यानी सुपर मून, ब्लू मून और ब्लड मून दिखाई दिया था। यह चन्द्रग्रहण भारत के अलावा दुनिया के कई हिस्सों में भी देखा गया था।
4 of 6
Lunar eclipse
साल 2018 का दूसरा चंद्रग्रहण 27 जुलाई को दिखाई देगा। यह ग्रहण भी पूर्ण चन्द्रग्रहण होगा और पूरे भारत में दिखाई देगा। ग्रहण की शुरुआत 27 जुलाई को भारतीय समय के अनुसार रात 11:54 से होगी और मध्य रात्रि के उपरांत 3:49 बजे तक ग्रहण रहेगा।
विज्ञापन
5 of 6
पूर्ण सूर्यग्रहण
- फोटो : SELF
इसके अलावा साल 2018 में तीन सूर्यग्रहण और दिखाई देंगे हालांकि ये तीनों आंशिक सूर्यग्रहण होंगे। तीनों ही भारत में नहीं देखे जाएंगे। पहला सूर्यग्रहण 15 फरवरी 2018 को पड़ा जो दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक में दिखाई दिया।
13 जुलाई 2018 को दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ेगा वह ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। तीसरा सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को लगेगा जो पूर्वी यूरोप, एशिया,उत्तरी अमेरिका और आर्कटिक में दिखाई देगा।