स्कूलों में नहीं बने छात्रों के आधार कार्ड तो खाली होगी टीचरों की जेब
Fri, 28 Jul 2017 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
आधार कार्ड
- फोटो : Getty Images
अगर सरकारी स्कूलों के छात्रों के आधार कार्ड नहीं बने तो शिक्षकों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
aadhar card
सरकारी स्कूलों के छात्रों के आधार कार्ड बनवाने में बरती जा रही लेट-लतीफी के चलते सरकार ने शिक्षा महकमे को नया फरमान जारी कर दिया है।
teacher demo pic
उत्तराखंड सरकार ने अधिकारियों 31 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है।
aadhar card
इसके तहत जिस स्कूल के सभी बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना होगा, वहां के शिक्षकों का वेतन रोक दिया जाएगा।
aadhar card
इतना ही नहीं संबंधित ब्लॉक और जिले के अफसरों को भी सैलेरी नहीं मिलेगी।
- फोटो : PTI
अपर सचिव शिक्षा कैप्टन एएस तिवारी ने इसके आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि हर जिले के डीएम और कोषागार को इस बारे में पत्र भेजे जा रहे हैं।
school
शिक्षा निदेशालय में मुख्य शिक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सचिव ने नाराजगी जताई।