फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रिकेट विश्वकप खेलकर लौटी इन दो खिलाड़ियों संग सरकार ने किया ये कैसा सुलूक

Wed, 02 Aug 2017 09:25 AM IST
दीप जोशी / अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 8
ekta bisht and mansi joshi
महिला विश्वकप की उपविजेता भारतीय टीम में शामिल रहीं उत्तराखंड की दो खिलाड़ी एकता बिष्ट और मानसी जोशी घर वापस आ गई हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
बीसीसीआई - फोटो : gg
महिला टीम के सभी सदस्यों को बीसीसीआई के अलावा कई राज्य सरकारें, रेल मंत्रालय और अन्य संस्थाओं ने नगद पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया है। पर अपने प्रदेश का विश्वस्तर पर नाम रोशन करने वाली इन दोनों खिलाड़ियों के लिए अभी तक प्रदेश सरकार ने पुरस्कार तो दूर उनके सम्मान में कोई कार्यक्रम आयोजित करने तक फैसला नहीं लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 8
cm trivendra singh rawat
हालांकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उन्हें बधाई संदेश भेज चुके हैं, लेकिन प्रदेश की जनता और खेल प्रशंसकों का मानना है कि सिर्फ बधाई संदेश से कुछ नहीं होगा, सरकार को इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि अन्य खिलाड़ी भी प्रेरित हो सकें।

 

4 of 8
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे
इस बारे में खेलमंत्री अरविंद पांडेय से फोन पर हुई बातचीत में सवाल पूछा गया तो उनका कहना है कि प्रदेश सरकार इन दोनों खिलाड़ियों को 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन सम्मानित करेगी। हालांकि उन्होंने राशि की घोषणा नहीं की है, लेकिन उनका कहना है कि सरकार उम्मीद से ज्यादा दोनों के लिए करेगी ताकि अन्य खिलाड़ी भी इसे देखकर प्रोत्साहित हो सकें।

 
विज्ञापन

5 of 8
एकता बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए महत्वपूर्ण लीग मैच में पांच विकेट लेने के बाद अल्मोड़ा की एकता बिष्ट का नाम विश्व स्तर पर सुर्खियों में आ गया था। इस मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। एकता के साथ ही उत्तरकाशी जिले की निवासी मानसी जोशी ने भी भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 
विज्ञापन

6 of 8
ekta bisht
विश्वकप में खेलने वाली भारत की टीम की सदस्य रहीं और उन्होंने विश्वकप के दो मैच भी खेले। विश्वकप उपविजेता भारतीय टीम का पूरे देश में सम्मान हो रहा है। बीसीसीआई ने टीम के हर खिलाड़ी को 50-50 लाख के पुरस्कार से नवाजा तो रेलवे में नौकरी करने वाली एकता बिष्ट सहित टीम की दस सदस्यों को रेल मंत्रालय ने भी 13-13 लाख रुपये का पुरस्कार दिया है। साथ ही इन सभी 10 खिलाड़ियों को रेल मंत्रालय ने प्रमोशन देने की भी घोषणा की है।

 
विज्ञापन

7 of 8
क्रिकेटर मानसी जोशी
मालूम हो की भारतीय महिला टीम में शामिल 10 खिलाड़ी रेलवे से घरेलू मैच खेलती हैं। महाराष्ट्र सरकार ने पूरी टीम को 50 लाख का पुरस्कार और यूपीसीए ने भी एकता और मानसी जोशी को सम्मानित करने का फैसला किया है। इसके अलावा कई संस्थाएं भी भारतीय टीम को पुरस्कृत कर रही हैं। अल्मोड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन मानना है कि सरकार को सूखी बधाई के बजाय खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित करना चाहिए।  

 
विज्ञापन

8 of 8
money
गौर करने वाली बात यह है कि 2014 में हुए टी-20 विश्वकप में एकता बिष्ट ने जब श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक मारी थी, तब उत्तराखंड की तत्कालीन सरकार ने एकता बिष्ट और उनके कोच लियाकत अली को दो-दो लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी लेकिन बाद में दोनों को सिर्फ एक-एक लाख रुपये का ही पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें