फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेगी जल्द खुशखबरी, इन ग्रहों के योग और संयोग से, जानिए क्या पड़ेंगे प्रभाव

Thu, 15 Feb 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
Horoscope
इन ग्रहों के योग और संयोग से जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। जानिए क्या पड़ेंगे और प्रभाव..
विज्ञापन

2 of 8
कुंडली
बारिश नहीं होने के कारण सूखे जैसे हालातों से जूझ रहे काश्तकारों और लोगों के लिए ज्योतिष विज्ञान की गणना खुशखबरी लेकर आई है।
विज्ञापन

3 of 8
बारिश - फोटो : demo
ज्योतिषाचार्य पं. पीसी तिवारी का कहना है कि 30 और 31 जनवरी को चंद्रमा के कर्क राशि में प्रवेश करते ही मौसम चक्र में बदलाव होगा और बारिश शुरू होने की पूरी संभावना है।

4 of 8
astrology - फोटो : amarujala
सूर्य, बुध, शुक्र के योग और चंद्रमा के संयोग से यह सिलसिला फरवरी और मार्च में भी जारी रहेगा। निचले स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की भी प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

5 of 8
astrology - फोटो : google
मनेला तिवारीखोला निवासी ज्योतिषाचार्य पं. पीसी तिवारी ने ज्योतिषीय गणना कर बारिश को लेकर कई संभावनाएं जताई हैं। उनका कहना है कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण प्रकृति अपना मूल अस्तित्व खोती जा रही है, जिस कारण मौसम चक्र भी परिवर्तित हो रहा है। पिछले तीन माह से बारिश नहीं हुई है, पूर्व में जो भी बारिश हुई वह संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन

6 of 8
astrology - फोटो : amarujala
कहा कि गोचर लग्न केतु से ग्रस्त और बुधग्रह सूर्य शुक्र से अंशों में बहुत पीछे रहने के कारण सूखे की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सौर मंडल के ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण किया है, जिससे शीघ्र बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

7 of 8
बारिश - फोटो : PTI
27 जनवरी से पृथ्वीतत्व बुधग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, सूर्य शुक्र के साथ योग कारक नहीं होने पर ठंड और हल्की बारिश हो सकती है। 30 और 31 जनवरी को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करने से मौसम चक्र में परिवर्तन होगा और अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

8 of 8
snowfall - फोटो : Demo
उन्होंने बताया कि सूर्य, बुध और शुक्र के योग और समय-समय पर चंद्रमा के संयोग से निचले स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी, यह सिलसिला फरवरी और मार्च तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें