फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा के इच्छुक भक्तों के लिए गुडन्यूज

Mon, 02 Jan 2017 02:29 PM IST
दिनेश रावत/ अमर उजाला, बड़कोट
विज्ञापन
1 of 6
यमुनोत्री धाम - फोटो : AmarUjala
इस साल यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा और आसान होने वाली है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक पांच किमी पैदल मार्ग पर इन दिनों पांच करोड़ की लागत से सीसी व पत्थर की टाइल्स बिछा कर पैदल मार्ग का कायाकल्प किया जा रहा है। इस बार यात्रा सीजन से पहले पैदल मार्ग के सुधारीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : amarujala
बीते साल अप्रैल माह में जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक पैदल मार्ग का कायाकल्प बदलने का काम शुरू हुआ। लोनिवि बड़कोट केदारनाथ की तर्ज पर पैदल मार्ग का कायाकल्प करने में जुटा है। विश्व बैंक की मदद से सरकार ने यमुनोत्री धाम तक पैदल मार्ग को आसान बनाने को लेकर पांच करोड़ रुपये दिए।
 
विज्ञापन

3 of 6
yamunotri dham - फोटो : AmarUjala
दरअसल, यमुनोत्री धाम का पैदल मार्ग वर्षों से रपटीली व ऊबड़-खाबड़ होने के कारण आवाजाही के लिए जोखिमभरा बना था। घोड़े खच्चरों व पालकी से यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग के खस्ताहाली के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
 

4 of 6
yamunotri dham - फोटो : AmarUjala
लोनिवि व वन विभाग यात्रा सीजन से पहले हर साल पैदल मार्ग के सुधारीकरण के नाम पर लाखों खर्च कर चुका है, लेकिन यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा फिर भी आसान नहीं हुई। यमुनोत्री धाम की पैदल आवाजाही बेहद कठिन होने के कारण कई बार छोटे-मोटे हादसे भी हुए।
 
विज्ञापन

5 of 6
यमुनोत्री धाम - फोटो : AmarUjala
ऐसे में यात्रियों को जान जोखिम में डालकर यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए पहुंचना पड़ता था। अब जबकि पैदल मार्ग पर करोड़ों की लागत से सुधारीकरण का काम लगभग पूरा होने जा रहा था है, तो उम्मीद की जानी चाहिए कि यमुनोत्री धाम की पैदल आवाजाही सुगम होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यमुनोत्री पैदल मार्ग - फोटो : amarujala
यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन उनियाल का कहना है कि अब तक यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जितना भी काम हुआ, उसमें धन ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। लेकिन इस बार उम्मीद है कि रास्ता दुरुस्त होगा। लोनिवि के ईई बीडी भट्ट ने बताया कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें