राज्य सरकार ने दिवाली से पहले सरकार ने सरकारी शिक्षकों को तोहफा दिया है। सरकार का ये फैसला पढ़कर आपके चेहरे भी खिल जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
teacher demo pic
दीवाली का तोहफा राज्य के 320 एलटी शिक्षकों को मिल गया है। ये शिक्षक एलटी से प्रोन्नत होकर अब विद्यालयों के प्रधानाचार्य बनेंगे। एलटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नत होकर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य बने इन शिक्षकों की सूची शुक्रवार को जारी हो गई है।
विज्ञापन
3 of 6
कोर्ट
- फोटो : सांकेतिक चित्र
निदेशक बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर ने प्रधानाचार्यों की सूची जारी कर दी है। प्रधानाचार्यों के मामले में हाईकोर्ट ने स्थगनादेश दिया था। कोर्ट के स्थगनादेश खारिज करने के बाद निदेशक कार्यालय ने सूची जारी की। शिक्षा निदेशालय ने मई में ही एलटी ग्रेड से प्रधानाचार्य बनने वाले इन शिक्षकों की काउंसलिंग करा दी थी।
4 of 6
डेमो
- फोटो : demo pic
लेकिन उसी समय कुछ लोग हाईकोर्ट चले गए। कोर्ट ने इस पर स्थगनादेश जारी कर दिया। इससे इनकी तैनाती रुकी रही। अब स्थगनादेश खारिज हुआ है तो इन्हें प्रधानाचार्य पद की तैनाती दे दी गई है। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद निदेशक ने सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक चित्र
निदेशक ने बताया कि बहुत से विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की कमी रही है। अब इन विद्यालयों को प्रधानाचार्य मिल जाएंगे। प्रधानाचार्यों के न होने से विद्यालयों की व्यवस्था में दिक्कत आ रही थी। प्रोन्नत शिक्षकों को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के प्रधानाचार्यों के खाली पदों पर तैनाती दे दी गई।
प्रधानाचार्यों की सूची जारी होने पर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह और महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला ने खुशी का इजहार किया है। उनका कहना है कि इससे पठन-पाठन की व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी।