अब अगर आप ग्रुप सी का एग्जाम देने जा रहे हैं तो ध्यान दें। अब आपको इस विषय की तैयारी करने की कोई जरूरत नहीं है। परीक्षा में अब इस विषय से प्रश्न नहीं आएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के तहत तकनीकी श्रेणी के पदों में सामान्य ज्ञान पैटर्न समाप्त कर दिया है। अब तकनीकी पदों की लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित एक भी सवाल नहीं होगा। चयन आयोग ने पहली बार अवर अभियंता के 295 पदों की परीक्षा शत प्रतिशत तकनीकी पाठ्यक्रम के आधार पर कराई है।
विज्ञापन
3 of 6
BOOKS
कार्मिक विभाग की ओर से 2008 में जारी भर्ती प्रक्रिया नियमावली के अनुसार चयन आयोग ने पहली बार तकनीकी पदों की परीक्षा शत प्रतिशत तकनीकी पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की है।
4 of 6
sssc uttarakhand
भर्ती प्रक्रिया नियमावली में समूह ‘ग’ भर्ती में सामान्य (लिपिकीय) व तकनीकी श्रेणी के पदों के लिए अलग-अलग परीक्षा कराने का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
5 of 6
sssc uttarakhand
तकनीकी श्रेणी के पदों में सभी प्रश्न अनिवार्य शैक्षणिक अर्हता से संबंधित पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे। पहले तकनीकी पदों की परीक्षा में मिश्रित प्रश्न पत्र होता था। शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के 1214 पदों और खेल विभाग में 79 रिक्त पदों की परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न नहीं होंगे।
2008 की भर्ती प्रक्रिया नियमावली के अनुसार समूह ‘ग’ के तकनीक पदों में सामान्य ज्ञान का पैटर्न समाप्त किया है। अब तकनीकी श्रेणी के किसी भी पद में सामान्य ज्ञान का एक भी प्रश्न नहीं होगा। परीक्षा में सभी प्रश्न अनिवार्य शैक्षणिक अर्हता के पाठ्यक्रम से होंगे। अवर अभियंता पद की परीक्षा चयन आयोग ने पहली बार तकनीकी सलेबस पर आयोजित की है।
-संतोष बड़ोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।