अगर आप जियो यूजर हैं और आपको फिल्में देखने का शौक है तो जियो की तरफ से आपके लिए ये एक शानदार तोहफा हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
jio
दरअसल, माई जियो ऐप के अंतर्गत आने वाले जियो सिनेमा ऐप के जरिये अब यूजर्स इन फिल्मों को स्ट्रीमिंग करके देखने के साथ ही डाउनलोड करके बाद में देख सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
रिलायंस जियो
- फोटो : tt
जियो सिनेमा ऐप ने अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए रिलायंस द्वारा एक नया फीचर अपडेट किया है, जिसकी मदद से यूजर्स रिलायंस जियो की एफयूपी (फेयर यूजेज पॉलिसी) पर बिना कोई असर डाले अपनी सहूलियत के मुताबिक फिल्में देख सकते हैं। ये ऑफर सिर्फ जियो यूजर्स के लिए।
4 of 8
- फोटो : SOCIAL MEDIA
बता दें कि जियो ने पहले तो देश के स्मार्टफोन यूजर्स को मुफ्त में 4G जियो सिम के साथ डाटा-कॉलिंग-ऐप्स-रोमिंग की सुविधा देकर रिलायंस जियो ने सभी के दिल पर कब्जा किया हुआ है और ये सेवाएं सेवाएं 31 मार्च 2017 तक मुफ्त हैं।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : SOCIAL MEDIA
जियो की एफयूपी पॉलिसी के तहत हर यूजर को रोजाना 1GB 4G डाटा अनलिमिटेड स्पीड में दिया जाता है और इसके बाद स्पीड कम कर दी जाती है। जिन यूजर्स को हाईस्पीड डाटा चाहिए वे इसके लिए जियो से पैक खरीद सकते हैं। जिसके कारण जियो सिनेमा ऐप का इस्तेमाल करना डेली डाटा लिमिट इस्तेमाल करने वालों को थोड़ी परेशानी दे सकता है।
विज्ञापन
6 of 8
4G Jio
जियो सिनेमा ऐप के नए अपडेट के माध्यम से फिल्में डाउनलोड करने के बाद उन्हें ऑफलाइन मोड में देख भी सकते हैं। फिल्मों को डाउनलोड करने के लिए मीडियम, एचडी क्वॉलिटी जैसे विकल्प दिए गए हैं, जिनमें करीब 1 GB का अंतर आ जाता है।
विज्ञापन
7 of 8
internet
- फोटो : ge
गौरतलभ है कि जियो द्वारा रात के 2 से 5 बजे के वक्त को हैप्पी आवर्स बताया गया है जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा, अनलिमिटेड स्पीड में मिलता है। बता दें हैप्पी आवर्स में यूजर्स की 1GB की डेली लिमिट भी खत्म नहीं होती।
इसलिए फिल्मों को ऑफलाइन मोड में देखना चाहते हैं उन्हें रात 2 से 5 बजे के बीच डाउनलोडिंग के लिए शेड्यूल कर दें और सो जाइये, सुबह आपकी फिल्म डाउनलोड मिलेगी।