फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, फेस्टिवल सीजन में टिकट बुकिंग के लिए मिलेगी यह खास सुविधा

Sun, 28 Jan 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
अगर आपको फेस्टिवल सीजन में ट्रेन टिकट बुक करने में परेशानी होती है तो अब आपका काम दो मिनट में हो जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 7
रेल टिकट के लिए अब मारामारी नहीं रहेगी। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी यह है कि टिकट के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनों में तत्काल टिकट की व्यवस्‍था को खत्म कर दी है। जिससे यात्री चार माह पहले टिकट की बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
railway station
त्योहारी सीजन में रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली सुविधा और स्पेशल ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्री आसानी से टिकट बुक करा सकेंगे। टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को अब पूरे चार महीने का मौका मिलेगा।

4 of 7
भारतीय रेलवे स्टेशन
रेलवे बोर्ड ने नई व्यवस्था को 15 जनवरी से लागू करते हुए इन ट्रेनों के टिकट को तत्काल में बुक कराने की बाध्यता से मुक्त कर दिया है। त्योहार या किसी रूट पर अत्यधिक भीड़भाड़ और डिमांड के चलते रेलवे की ओर से सुविधा व स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
सुविधा ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों से अधिक होता है। जबकि स्पेशल ट्रेनों का एक्सप्रेस या सुपरफास्ट श्रेणी के बराबर होता है। वहीं सुविधा ट्रेनों में टिकट कैंसिल कराना भी सामान्य ट्रेनों से थोड़ा महंगा पड़ता है। रेलवे बोर्ड अब इन सुविधा और स्पेशल ट्रेनों के रिजर्वेशन की अवधि को बढ़ाकर 120 दिन कर दी है।
विज्ञापन

6 of 7
रेलवे - फोटो : demo pic
अब इन ट्रेनों का शेड्यूल चार माह पहले जारी हो जाएगा। यही नहीं इन गाड़ियों में बुक कराए गए टिकट को कैंसिल कराने में भी उतनी ही राशि काटी जाएगी, जितनी सामान्य रेलगाड़ियों में कैंसिल कराने का शुल्क होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेलवे बोर्ड की डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग शैली श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में यह व्यवस्था 15 जनवरी से लागू कर दी गई। रेलवे ने शुरूआत में यह व्यवस्था छह माह के लिए लागू की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें