आप किराये के मकान में रह रहे हैं और आपके पास कहीं अपना पक्का मकान नहीं है तो आपको खुद का आशियाना मिल सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
नगर निगम देहरादून
- फोटो : file photo
ऐसे लोगों को मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र और उत्तराखंड सरकार की ओर से दो लाख रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। देहरादून नगर निगम प्रशासन के सर्वे में 18981 ऐसे शहरी लोगों को चिह्नित भी किया गया है, जिनके पास अपना खुद का आशियाना नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
pm modi
ऐसे किसी भी परिवार को लगता है कि उसे सर्वे में शामिल नहीं किया गया है तो वह नगर निगम में आवेदन कर योजना की वित्तीय जानकारी ले सकता है। योजना का लाभ वे शहरी भी उठा सकते हैं, जिनके पास 30 या 60 वर्ग फीट जमीन है, लेकिन वे कच्चे मकान में निवास कर रहे हैं।
4 of 6
धन निवेश
नगर निगम प्रोजेक्ट सेल के प्रभारी रमेश चौहान के मुताबिक, आशियाना बनाने के एवज में लाभार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से डेढ़ लाख और राज्य सरकार की ओर से 50 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। केंद्र की मंशा 2022 तक देश के हर परिवार को खुद का घर मुहैया कराना है।
विज्ञापन
5 of 6
धन निवेश
इन्हें मिलेगा योजना का लाभ
1. ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम हो।
2. ऐसे परिवार जिनका कहीं भी पक्का मकान न हो और वह किराये पर निवास कर रहे हों।
इन दस्तावेजों की जरूरत
1. परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो
2. पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड की छाया प्रति
3. बैंक खाता विवरण
4. 10 रुपये के स्टांप पेपर पर घर नहीं होने का शपथ पत्र
5. आय प्रमाण-पत्र
6. जाति प्रमाण-पत्र
7. बीपीएल कार्ड की छाया प्रति