राशनकार्ड धारकों के लिए ऐसी खबर आई है जिसे पढ़कर उन्हें राहत मिलेगी और चेहरे खुशी से खिल जाएंगे। सिर्फ आधार की वजह से राशनकार्ड निरस्त नहीं होंगे। केंद्र की ओर से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव को जारी निर्देश में कहा गया है कि सिर्फ आधार की वजह से किसी को भी सस्ता राशन देने से इनकार नहीं किया जा सकता है।