आधार काई धारकों के लिए एक नंबर बड़ी सुविधा लेकर आया है। जिसके बाद आपको चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
pmo call
- फोटो : SELF
आधार से मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन करना और आसान हो गया है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन ने मोबाइल नंबर का आधार वेरिफिकेशन करने के लिए 14546 नंबर जारी किया है। यह नंबर डायल कर आप घर से ही अपना मोबाइल नंबर का री-वेरिफिकेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Aadhaar
इसके लिए 14546 डायल कर आधार नंबर एंटर करें। फिर ओटीपी आएगा। यह ओटीपी एंटर करने पर आपके नंबर का वेरिफिकेशन हो जाएगा।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। घर बैठे मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन की यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त है।
विज्ञापन
5 of 7
aadhaar
ध्यान रहे कि आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन सिर्फ मोबाइल नंबर के री-वेरिफिकेशन के लिए ही मान्य है। इसका इस्तेमाल बैंक या वॉलिट अकाउंट खोलने या अन्य सेवाओं के लिए नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को इस सेवा के जरिए अपने-अपने ग्राहकों के मोबाइल नंबर आधार से वेरिफाइ करने की सुविधा देने को कहा है। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार में रजिस्टर्ड नहीं है तो आपको संबंधित मोबाइल कंपनी के आउटलेट पर जाना होगा।