फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि में भी सुर्खियों में रहे सोने से लदे रहने वाले गोल्डन बाबा, इन बड़े विवादों से जुड़ा था नाम

Wed, 01 Jul 2020 08:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
जूना अखाड़े के श्रीमहंत रहे गोल्डन बाबा उर्फ बिट्टू बिजली वाला का आज निधन हो गया। लेकिन उनकी हरिद्वार से जुड़ी भी कुछ यादें हैं। गोल्डन बाबा अपने क्रियाकलापों से यहां हमेशा ही सुर्खियों में रहते थे। हरिद्वार में किसी न किसी विवाद से गोल्डन बाबा का नाम जुड़ता रहता था। अपने पूरे शरीर पर सोने के जेवर पहनकर रहने वालेे गोल्डन बाबा लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते थे। अब उनके निधन की खबर मिलने के बाद उनके अनुयायी गमगीन हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली के हिस्ट्रीशीटर रहे बिट्टू बिजली वाला ने जब संन्यास लिया तो अपनी नई पहचान गोल्डन बाबा के तौर पर बनाई। हरिद्वार से हर वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान जल लेकर दिल्ली रवाना होने पर गोल्डन बाबा का जत्था आकर्षण का केंद्र बना था। बाबा का नाम हरिद्वार पुलिस की डायरी में भी कई बार दर्ज हुआ। कभी बिना अनुमति जुलूस निकालने को लेकर बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई तो कभी कोई दूसरे प्रकरण में नाम जुड़ता रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
जूना अखाड़े से भी उनकी तनातनी हुई। संतो ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप मढ़े तो बाबा की अखाड़े से विदाई कर दी गई। बिल्वकेश्वर कॉलोनी में बाबा की कोठी को लेकर भी विवाद चलता रहा। दिल्ली के एक सिख परिवार ने बाबा पर बैनामा करने के बाद भी कोठी पर काबिज होने का आरोप जड़ते हुए पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन कोठी पर बाबा का ही कब्जा बना रहा। बुधवार को जब बाबा के निधन की खबर यहां पहुंची तो हर किसी की जुबान पर यह बात ही छाई रही। 

4 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
वहीं, हाल ही में नैनीताल में लेकब्रिज चुंगी पर भी गोल्डन बाबा और टोलकर्मी का टोल को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के चलते हाईवे पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा। गोल्डन बाबा ने चुंगी कर्मी पर गालीगलौच, अभद्र व्यवहार और गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया था। इस दौरान मौके पर उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
जूना अखाड़े को लेकर दिए गए एक बयान के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे। गोल्डन बाबा ने कहा था कि जूना अखाड़ा बाल संन्यासियों के यौन शोषण का अड्डा है। उन्होंने कहा था कि यदि ईमानदारी से इस पूरे प्रकरण की जांच की जाए तो यह आसाराम और राम रहीम प्रकरण से भी बड़ा मामला निकलेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें