जीजीआईसी राजपुर रोड की 65 छात्राओं के लिए यह सिर्फ मनोरंजन का मामला नहीं था, बल्कि एक ऐसी सीख लेने का मौका भी था, जो उनके लिए निहायत जरूरी है। जेहन में कुछ इसी तरह की बातें लेकर उन्होंने महिला सशक्तीकरण राज्यमंत्री रेखा आर्या के साथ शुक्रवार को अभिनेता अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म पैडमैन का पहला शो देखा।