मामले का खुलासा करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
आठ जुलाई को दो बजे सपेरा सांप लेकर माही के घर गोरापड़ाव पहुंच गया। माही और दीप कांडपाल ने सांप देखा तो उन्होंने कम जहरीला बताकर उस सांप से अंकित को मारने का प्लान कैंसल कर दिया, क्योंकि माही कोई भी चूक नहीं करना चाहती थी। उसे डर था कि अगर कम जहरीले सांप से डसवाया और वह बच गया तो अंकित उनकी पोल खोल देगा। हालांकि, उस दिन देर रात तक माही, अंकित, दीप, नौकर, सपेरा और नौकरानी डांस करते रहे ताकि ज्यादा शराब पीकर अंकित बेसुध हो जाए, लेकिन उसके बेसुध न होने पर रणनीति बदलनी पड़ी।