फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणी हत्याकांड: प्रेमी नहीं पती-पत्नी थे दोनों, पढ़िए प्यार के दर्दनाक अंत की 10 बड़ी बातें

Sat, 31 Aug 2019 09:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 10
ऋषिकेश में युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बनखंडी में हुए कल्याणी हत्याकांड मामले में अब तक प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही थी, लेकिन बात कुछ और थी। कल्याणी और अजय ने 19 नवंबर, 2017 को गुपचुप ढंग से शादी रचाई थी। दोनों की शादी में वर्तमान पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने भी अपनी गवाही दर्ज कराई थी। 
 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
जानकारी के मुताबिक कल्याणी बार-बार अजय पर साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी। अजय कल्याणी की बात को टालता रहा। लाख कोशिशों के बावजूद कल्याणी जब अजय को साथ रहने के लिए नहीं मना सकी तो उसने तलाक का निर्णय लिया।
 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
ऐसे में तलाक के लिए आवेदन को दोनों इसी 27 अगस्त को ऋषिकेश में कोर्ट पहुंचे थे। कचहरी के एक वकील के मुताबिक यहां दोनों की ओर से हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा-13बी के तहत कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की गई।
 

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
प्रावधान के मुताबिक तलाक लेने वाले जोड़े को शादी के बाद पूरे एक साल अलग-अलग रहना होता है। इसी के आधार पर संबंधित कोर्ट तलाक की अर्जी स्वीकारता है।
 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वकील की ओर से पेश किए गए तलाक के प्रार्थना पत्र में अलग रहने की अवधि टाइपिंग त्रुटि की वजह से एक साल के बजाय महज छह माह दर्ज कर दी गई।  
 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मृतक कल्याणी यादव ने सहेली को फोन पर बताया था कि तलाक के मामले की वजह से अजय इतने गुस्से में था कि उसने एक सप्ताह पहले कल्याणी के पैर पर स्कूटी चढ़ा दी थी।
 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि बुधवार को बनखंडी में हुए हत्याकांड में घायल आरोपी अजय यादव का ऑपरेशन किया गया है।

 

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पांच घंटे चले ऑपरेशन के बाद उसे इमरजेंसी के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया है। डॉक्टरों के अनुसार अजय की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

 

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बनखंडी गली नंबर दो में बुधवार को सुखराम यादव की 27 वर्षीय पुत्री कल्याणी यादव की सुमन विहार बापूग्राम निवासी अजय यादव पुत्र पीआर यादव ने पेपर कटिंग और किचन में रखे चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : फाइल फोटो
इसी के साथ आरोपी अजय ने स्वयं के गले तथा हाथ की नस को भी काट दिया था। मौके पर पहुंच पुलिस ने कल्याणी के शव को पोस्टमार्टम और घायल आरोपी को इलाज के लिए एम्स भेजा था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें