फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: युवती का अपहरण...नदी किनारे मिली बदहवास, ग्रामीण के हंगामे के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए दो युवक

Tue, 24 Dec 2024 03:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर। (रुड़की)

सार

सोलानी नदी किनारे एक युवती बदहवास मिली। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया। जबकि दो अन्य युवकाें की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
रुड़की में ग्रामीणों का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरेराह एक युवती का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती बदहवास हालत में सोलानी नदी किनारे मिली है। इस बीच अपहरण के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं, ग्रामीणों ने दो अन्य युवकों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। जिनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


पिरान कलियर क्षेत्र के गांव इमलीखेड़ा में मंगलवार की सुबह एक 22 वर्षीय युवती गांव के पास ही गोबर डालने गई थी। काफी देर तक युवती घर वापस नहीं आई तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। इस बीच युवती गांव के पास बदहवास हालत में मिली। परिजन उसे घर ले आए और उपचार शुरू कराया।

वहीं, ग्रामीणों को पता चला कि चार युवकों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती का अपहरण किया था। इस बीच ग्रामीण युवकों की तलाश में जुट गए। ग्रामीणों को घटनास्थल के पास एक बाइक सवार युवक खड़ा मिला। ग्रामीणों ने अपहरण के शक में युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन


दो अन्य की तलाश जारी
पूछताछ में युवक ने अपने एक और साथी का नाम बताया। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण इमलीखेड़ा पुलिस चौकी पर जमा हो गए और युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही दो अन्य युवकों की गिरफ्तारी पर भी अड़ गए। हंगामा बढ़ता देख रुड़की, भगवानपुर, मंगलौर समेत अन्य थानों की पुलिस बुलाई है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Nikay Chunav:  किस नेता पर कितने मुकदमे, इस बार सब पता चलेगा...आपराधिक रिकॉर्ड भी जारी करेगा आयोग

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं और कार्रवाई का भरोसा दे रहे हैं। लेकिन ग्रामीण फरार दोनों युवकों की गिरफ्तारी पर अड़े हैं। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवती की हालत सही होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें