फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक देखी होगी छात्रों की गुंडागर्दी, अब तस्वीरों में देखिए छात्राओं की गुंडई...

Sun, 22 Jul 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
mkp fight
एमकेपी पीजी कॉलेज में लगातार दूसरे दिन छात्राओं ने खूब गुंडई दिखाई। दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे। कॉलेज के शिक्षकों और पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। इस हाथापाई में एक छात्रा बेहोश भी हो गई। उत्पाती छात्राओं को पुलिस थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। खूनी संघर्ष देख शिक्षिकाएं भी काफी आहत हुईं।

 
विज्ञापन

2 of 5
mkp fight
शुक्रवार के झगड़े की आग एमकेपी पीजी कॉलेज में शनिवार को भी सुलग गई। कॉलेज बंद कराने के लिए जैसे ही छात्राओं ने आंदोलन शुरू किया तो एनएसयूआई की तीन पूर्व छात्राओं ने इस कदर गुंडई दिखाई कि हंगामा हो गया। उन्होंने मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों, कॉलेज की शिक्षिकाओं को भी नहीं बख्शा। जमकर गाली-गलौच की। गुस्सा इस कदर था कि कुछ छात्राएं तो ईंट-पत्थर फेंकती हुई दूसरी छात्राओं को परिसर में ही दौड़ाने लगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
mkp fight
भारी हंगामे के चलते मौके पर मौजूद महिला पुलिस को कोतवाली से अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। आरोप था कि एनएसयूआई की पूर्व कार्यकत्री हीना और नसरीन अंसारी ने शनिवार को एमकेपी में आते ही एनएसयूआई कार्यकत्री मिलाती रावत पर हमला बोल दिया। झगड़ा इस कदर हुआ कि मिताली बेहोश हो गई।

 

4 of 5
mkp pg college
आरोप यह भी है कि इस बीच नसरीन के पिता भी कॉलेज पहुंचे थे। एनएसयूआई की प्रदेश अध्यक्ष डिंपल शैली भी एमकेपी पहुंची। उन्होंने नसरीन और हीना से मारपीट की वजह पूछी तो उनके साथ भी हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद दोनों छात्रा गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे के बाल पकड़कर खूब मारपीट की। मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनीता कुमार भी पहुंची लेकिन छात्राओं ने उनकी एक न सुनी। महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की। अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई। उत्पात मचा रही सभी छात्राओं को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई। बाद में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mkp pg college
कॉलेज परिसर में अराजकता फैलाने वाली कॉलेज की तीन छात्राओं के अभिभावकों को तलब किया गया है। उन्हें कॉलेज में दाखिला न देने पर भी विचार किया जा रहा है। शनिवार को हंगामा करने वाली दो छात्राएं बाहरी भी हैं। बाहरी छात्राओं के कैंपस में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। - डॉ. सुनीता कुमार, प्राचार्य, एमकेपी

एमकेपी कैंपस में हंगामा एवं मारपीट में शामिल पांच छात्राओं को कोतवाली थाने ले जाया गया और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई के भविष्य में ऐसी कोई हरकत की तो उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - बीबीडी जुयाल, प्रभारी निरीक्षक, सिटी कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें