देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अजगर एयर फोर्स ऑफिस के पास बिजली के पोल पर चढ़ गया। अजगर को वहां देख लोगों के होश उड़ गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अजगर
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को वहां से रेस्क्यू कर निकाला और जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 5
अजगर
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक घटना रविवार की है। क्लेमेंटटाउन में लोगों ने अचानक पोल पर लिपटे सांप को देखा। थोड़ी ही देर में वह सीधा हुआ तो लोग हैरान हो गए। वह करीब 10 फीट लंबा अजगर था। वह पोल में फंसा हुआ था।
4 of 5
अजगर
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय निवासी सुनील रावत ने फोन कर तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। रवि जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू किया। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में कम ही सांप निकलते हैं।
वहीं, तेलपुरा अटकफॉर्म स्थित तुलसी राणा के घर में कोबरा सांप घुस गया। सांप को देख घर में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सांप ने घर में पाली गई दो मुर्गियों को भी डस लिया।