फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फीट विशालकाय अजगर देख फूंले लोगों के हाथपांव, तस्वीरों में देखिए उसे किस तरह किया काबू

Tue, 05 Mar 2019 07:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
python
ऋषिकेश में हाईडिल कॉलोनी के एक खेत में विशालकाय अजगर के आ धमकने से आस पड़ोस की आबादी में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान अजगर को देखने वालों का तांता लगा रहा।  
विज्ञापन

2 of 5
python
शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे करीब वीरभद्र स्थित हाईडिल कॉलोनी के समीप एक खेत में विशालकाय अजगर देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
 
विज्ञापन

3 of 5
python
सूचना पाकर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग को बीट अधिकारी मंशा राम गौड़ ने बताया कि अजगर की लंबाई 25 फीट है। इस तरह के विशालकाय अजगर घने जंगलों में ही देखे जा सकते हैं।

4 of 5
python
करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस दौरान अजगर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
python
बीट अधिकारी ने बताया कि अजगर को पकड़ कर बड़कोट मिलान रेंज के सौफुटी के जंगल में छोड़ा गया है। विभाग की टीम में वन दारोगा सुरेन्द्र कंडवाल, शिवराज सिंह, बाबा सिद्दीकी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें