फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमक्कड़ दंपती: स्विट्जरलैंड से कैंपर वैन में सवार होकर योगनगरी पहुंचा जोड़ा, कुछ अलग है डेनियल-मरलेन की कहानी

Fri, 25 Aug 2023 12:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

एक घुमक्कड़ दंपती तीन महीने अमृतसर और बाघा बाॅर्डर पर रहने के बाद अब ऋषिकेश पहुंचे हैं। यहां की हसीन वादियों के साथ वह योग, मेडिटेशन, ऐतिहासिक स्थलों पर जाएंगे। 
विज्ञापन
घुमक्कड़ दंपती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विट्जरलैंड के एक दंपती को घुमक्कड़ी का ऐसा शौक चढ़ा कि वह कैंपर वैन में सवार होकर भारत पहुंच गए। भारत के विभिन्न प्रांतों में घूमने के बाद दंपती अब उत्तराखंड की हसीन वादियों का आनंद लेने पहुंचा है।

बृहस्पतिवार को मुनि की रेती पहुंचे दंपती डेनियल और मरलेन ने बताया कि उन्हें घूमने का बहुत शौक है। ऐतिहासिक स्थानों पर घूमना और वहां की चीजों को नजदीकी से देखना, लोगों से मिलना, उनकी संस्कृति को सीखना अलग ही आनंद देता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा वह स्विट्जरलैंड से अपने कैंपर वैन में तीन साल पहले निकले हैं। दुनिया के हसीन वादियों और उनकी संस्कृति को मन में संजोना और उनको देखकर सीखना मन को शांति मिलती है।

विज्ञापन

पता नहीं...घुमक्कड़ी यात्रा कब समाप्त होगी
नेपाल की सुंदर वादियों का लुत्फ उठाने के बाद वह भारत आए हैं। तीन महीने अमृतसर और बाघा बाॅर्डर पर रहने के बाद अब ऋषिकेश पहुंचे हैं। यहां की हसीन वादियों के साथ वह योग, मेडिटेशन, ऐतिहासिक स्थलों पर जाएंगे। यहां करीब चार सप्ताह रुकेंगे। उन्होंने बताया कि उनको भी नहीं पता की उनकी घुमक्कड़ी यात्रा कब समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: प्रदेश के लिए शोध करने वाले छात्र-शिक्षकों को 18 लाख तक देगी सरकार, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें