फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए आ रहा है 'भूतिया पर्यटन', पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे

Fri, 02 Jun 2017 10:58 AM IST
अरविंद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ghost tourism
देश-विदेश से आने वाले पर्यटक उत्तराखंड में भूतिया पर्यटन रूबरू हो सकेंगे। अमेरिका, ब्राजील और इंग्लैंड जैसे देशों की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी स्पूकी टूरिज्म यानी भूतिया पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी है। राज्य के विभिन्न इलाकों में ऐसे भूतिया भवनों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन्हें स्पूकी टूरिज्म से जोड़ा जा सके। पहले चरण में मसूरी स्थित लांबी देहर माइंस, एक होटल और चंपावत की एबोट चर्च को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
ghost tourism
अमेरिका, इंग्लैंड और ब्राजील में बेहद पसंद किए जाने वाले स्पूकी टूरिज्म को राज्य सरकार यहां शुरू कर पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि राज्य के विभिन्न इलाकों में स्पूकी टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ghost tourism
मसूरी के लांबी देहर खनन माइंस और चंपावत की एबोट चर्च ऐसे स्थल हैं, जिन्हें स्पूकी टूरिज्म सेंटर के तौर पर विकसित किया जा सकता है। इसके अलावा भी राज्य के अन्य इलाकों में तमाम ऐसी जगहें हैं, जिन्हें स्पूकी टूरिज्म सेंटर के तौर पर विकसित किया जा सकता है। योजना के तहत ऐसे जर्जर और निर्जन मकानों का सर्वे कराया जा रहा है, जो भूतिया इलाकों या घरों में तब्दील हो चुके हैं। पर्यटन अफसरों की नजर उन गांवों पर है, जो पलायन के चलते निर्जन हो चुके हैं। इनको स्पूकी टूरिज्म से जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी।

4 of 6
ghost tourism
विंचेस्टर मिस्ट्री हाउस, एमटीविले हाउस, व्हाइट हाउस, मिटलेस प्लांटेशन, द जोशुआ वार्ड हाउस, लालौरी हाउस,  फ्रैंकलिन कैस्टल दुनिया के कुछ ऐसे चुनिंदा भूतिया घर हैं, जिन्हें देखनेे के लिए दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। विंचेस्टर मिस्ट्री हाउस ऐसा भूतिया घर है, जिसमें विक्टोरियन शैली में बने 160 कमरे हैं। यह अपनी स्थापत्य कला के लिए भी चर्चित है।
विज्ञापन

5 of 6
ghost tourism
लंबी देहर माइंस : ऐसा कहा जाता है कि इस माइंस में 50 हजार से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई थी। यह पूरी तरह वीरान हो चुका है और इसे भूतिया माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ghost tourism
एबॉट चर्च : ऐसी मान्यता है कि यहां भूतों का डेरा है और अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं। 
मसूरी स्थित होटल : 1903 में बने होटल में एक महिला की हत्या हुई थी। माना जाता है कि उसकी आत्मा आज भी यहां भटकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें