डा. सतीश कौशिक
डा. कौशिक ने बताया कि जॉर्ज हर व्यक्ति की तकलीफों के प्रति संवेदनशील थे और छोटी-छोटी बातों को भी अपनी चर्चा में शामिल करते थे। उनकी लेखनी भी उच्च कोटि की थी, जो हर व्यक्ति को भीतर तक छू लेती थी। उन्होंने बताया कि कई बार उनके मन में आया कि जॉर्ज पर किताब लिखूं। अभी तक इस काम को पूरा नहीं कर पाया हूं, लेकिन जल्द ही उनके जीवन पर किताब लिखूंगा।