फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2024: शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, जय गंगे...हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजा धाम

Sat, 02 Nov 2024 02:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Gangotri Dham Kapat Closed: शुक्रवार को दीपोत्सव के साथ गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। आज शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए गए हैं। वहीं कल रविवार को केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
गंगोत्री धाम के कपाट बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारधामों में प्रमुख गंगोत्री धाम के कपाट आज शनिवार को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए दोपहर 12.14 बजे बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन पड़ाव मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को भैयादूज पर्व पर दोपहर 12.05 बजे पर बंद होंगे।



गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। हर-हर गंगे..जय मां गंगे के जयकारों से इस दौरान धाम गूंज उठा। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को दीपोत्सव के साथ मां भगवती गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। बताया कि कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ शीतकालीन पड़ाव मुखबा लाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
गंगोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, यमुनोत्री धाम में भी कपाट बंदी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कल रविवार को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव के लिए रवाना होगी।

 

विज्ञापन

3 of 5
गंगोत्री धाम के कपाट बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जहां स्थित मां यमुना मंदिर में शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन व पूजा अर्चना कर सकेंगे। दोनों धामों के साथ शीतकालीन पड़ावों को फूलों से सजाया संवारा गया है।
 

4 of 5
गंगोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, यात्राकाल में दोनों धामों में शुक्रवार शाम तक 15 लाख 21 हजार 752 तीर्थयात्री पहुंचे, जिसमें यमुनोत्री धाम में 7.10 लाख और गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 8.11 लाख है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath By-Election: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, हरीश रावत और यशपाल समेत 40 नाम शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ धाम के कपाट भी कल रविवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें