फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2013 की केदारनाथ आपदा के बाद अब गंगोत्री धाम पर तबाही का खतरा

Fri, 29 Jul 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 7
गंगोत्री में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। - फोटो : अमरउजाला
जून 2013 में केदारनाथ धाम में तबाही होने के बाद अब गंगोत्री धाम पर तबाही का खतरा मंडरा रहा है। भागीरथी नदी की अपस्ट्रीम में वर्ष 2013 की आपदा में जमा रेत, बजरी, पथर का मलबा हटाकर गंगोत्री को सुरक्षित करने की कोशिश न करने के कारण अब इस तीर्थ धाम के तटवर्ती हिस्सों पर तबाही का संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन

2 of 7
गंगोत्री धाम - फोटो : AmarUjala
मलबे से रीवर बैड ऊंचा होने के कारण नदी का प्रवाह शिफ्ट होने से शिवानंद कुटीर तथा गंगोत्री मंदिर के पुजारी देवेंद्र सेमवाल के मकान और पायलट बाबा आश्रम के कुछ हिस्से भागीरथी में बह गए। इसके अलावा धाम में नदी के तटवर्ती हिस्सों पर खतरा मंडराने लगा है। कारण चाहे ग्लोबल वार्मिंग हो या फिर कुछ और, लेकिन हिमालयी क्षेत्र में मौसम का बदलता ट्रेंड बड़े खतरे का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कुछ साल पहले तक भोजवासा, गोमुख क्षेत्र में बारिश के बजाय बर्फ की हल्की फुहारें पड़ती थीं। अब स्थिति यह है कि यहां झमाझम बारिश हो रही है। बारिश का पानी गंगोत्री ग्लेशियर की सेहत के लिए भारी नुकसानदायक होने के साथ ही गंगोत्री से गोमुख के बीच वाले गाड गदेरों का उफान भारी मलबा भागीरथी नदी में ला रहा है। यही कारण है कि अब गंगोत्री धाम में भारी मलबा जमा होने से रीवर बैड ऊंचा हो गया है।

4 of 7
gaumukh - फोटो : getty
जुलाई तीसरे हफ्ते में अपर भागीरथी क्षेत्र में अतिवृष्टि और ग्लेशियर चटकने के कारण भागीरथी में आए उफान ने गंगोत्री धाम के तटवर्ती हिस्सों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया गया। अब हालत ये है कि रीवर बैड ऊंचा होने से भागीरथी पल-पल अपना प्रवाह पथ बदल रही है। भागीरथी का पानी स्नान घाटों को लांघ कर मंदिर की ओर भगीरथ शिला, पुरोहित निवास, चेंजिग रूम तक पहुंचने लगा है।
विज्ञापन

5 of 7
flood
शिवानंद कुटीर ध्वस्त हो गया और दीपिका सदन के नीचे के पिलर दो फाड़ हो गए हैं। नदी के बाएं किनारे गंगा निकेतन सहित एक दर्जन से ज्यादा भवनों पर भी नदी तल उठने से खतरा मंडराने लगा है। कई साधु संतों की कुटिया और सिंचाई विभाग का गेस्ट हाउस भी खतरे की जद में है।
विज्ञापन

6 of 7
landslide on gangotri highway - फोटो : अमरउजाला
भागीरथी में 2013 की बाढ़ में भारी मलबा गंगोत्री के पास जमा होने पर हमने शासन-प्रशासन से तत्काल इसे हटाकर तीर्थ धाम को भविष्य की आपदा से सुरक्षित करने की मांग की थी। लेकिन सरकार ने गंगोत्री की सुध नहीं ली। इसी का  नतीजा है कि अब तीर्थ धाम खतरे की जद में है। सरकारी उदासीनता से अब बर्बादी का मंजर देखने को मिल रहा है।
- सतेंद्र सेमवाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल गंगोत्री धाम
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gangotri
विभाग ने 2013 की बाढ़ में गंगोत्री में आए मलबे को हटाने के लिए बजट मांगा था, लेकिन बजट मिला नहीं। अब हमने 20 लाख का आगणन भेजा है। भागीरथी  के बायीं ओर जेसीबी आदि मशीन ले जाना संभव नहीं है। मंदिर की ओर मशीनें और मजदूर लगाकर इस हिस्से को कुछ हद तक सुरक्षित किया जा सकता है। बजट मिलते ही यहां काम शुरू कराया जाएगा।
- पीएस पंवार, ईई सिंचाई विभाग उत्तरकाशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें