फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIX: बैसाखी के मौके पर तीर्थनगरी हरिद्वार में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 13 Apr 2017 11:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
ganga snan at haridwar - फोटो : amar ujala
बैसाखी के पावन पर्व के मौके पर बृहस्पतिवार को तीर्थ नगरी हरिद्वार में भक्तों ने आस्‍था की डुबकी लगाई। 13 अप्रैल को मेष राशि पर सूर्य संक्रमण रात्रि 1.50 मिनट पर विशाखा नक्षत्र कालीन मकर लग्न में होगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ganga snan
ज्योतिषों के अनुसार संक्रांति का पुण्यकाल 14 अप्रैल को भी रहेगा। यानी दोनों दिन बैसाखी का पर्व मनाया जा सकेगा। वहीं बैसाखी के दिन पड़ने वाले वार को वर्ष का मंत्री माना जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
ganga snan
इस हिसाब से बृहस्पतिवार वर्ष का मंत्री रहेगा, जबकि नवरात्र के पहले दिन पड़ने वाले वार को वर्ष का राजा माना जाता है। इसके अनुसार वर्ष का राजा मंगल है। 

 

4 of 5
ganga snan
बैसाखी पर्व की पूर्व संध्या पर देश के विभिन्न भागों से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। वैशाखी स्नान प्रात: चार बजे से प्रारंभ हुआ जो सूर्यास्त होने तक चलता रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ganga snan
आने वाले श्रद्धालुओं में पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू कश्मीर के यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। हरकी पैड़ी से सटे क्षेत्रों में स्नान के विशेष प्रबंध किए गए हैं। बुधवार को सायंकालीन आरती में भी भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें